• HOME
  • NEWS
  • CRYPTO
  • ENTERTAINMENT
  • HEALTH
  • SPORTS
  • TECHNOLOGY
  • TRAVEL
  • TIPS
Top10kiduniya.inTop10kiduniya.in
Facebook Twitter Instagram
  • HOME
  • NEWS
  • CRYPTO
  • ENTERTAINMENT
  • HEALTH
  • SPORTS
  • TECHNOLOGY
  • TRAVEL
  • TIPS
Top10kiduniya.inTop10kiduniya.in
Home»EDUCATION»ये 10 किताबें जो आपकी जिंदगी बदल देगी – Top 10 best life changing books to read
EDUCATION

ये 10 किताबें जो आपकी जिंदगी बदल देगी – Top 10 best life changing books to read

AamirBy AamirJune 19, 2021
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Telegram WhatsApp
best life-changing books
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Reddit Telegram WhatsApp Email

दोस्तों एक कहावत है “किताबों से अच्छा कोई दोस्त नहीं हो सकता” और ये सही भी है| किताबों को पढना सिर्फ पढना नहीं होता है बल्कि अपने आप में एक वार्तालाप है|

हर किताब कुछ ना कुछ कहती है और अच्छी किताब सिर्फ कहती नहीं है, बल्कि हमें समझाती भी है कि हम क्या है? और हम क्या कर सकते है? और हम कहाँ पहुँच सकते है|

पढने से हमारी ज्ञान तो बढती है और हम उन सफल लोगो के सोच, दिमाग को जान पाते है, जहाँ तक हम नहीं पहुँच सकते है| इसी लिए दुनिया के हर टॉप लीडर, रीडर जरुर होता है|

इसी लिए तो कहते हैं –      “LEADERS ARE READERS”

चाहे “बिल गेट्स” हो “वारेन बुफ्फेर्ट”, “मार्क जुबेर्ग”, “भगत सिंह”, “अब्दुल कलाम” या “मार्तुन लूथर” हो हर किसी की जीवन में रीडिंग का महत्वपूर्ण रोल रहा है| इसी लिए इस लेख में हम आपको 10 ऐसे बुक के बारे में बताएँगे जिसे पढने के बाद आपकी जिंदगी बदल सकती है| इन सभी best books को आप Life changing books भी कह सकते हैं|

Table of Contents

  • 1. THINK AND GROW RICH
  • 2. RICH DAD POOR DAD
  • 3. THE RICHEST MAN IN BABILON
  • 4. SECRETS OF THE MILLIONAIRE MIND
  • 5. HOW TO WIN FRIENDS AND INFLUENCE PEOPLE
  • 6. ZERO TO ONE
  • 7. THE ALCHEMIST
  • 8. THE POWER OF YOUR SUBCONSCIOUS MIND ( आपके अवचेतन मन की शक्ति )
  • 9. THE POWER OF HABIT
  • 10. THE BHAGAVAD GITA

1. THINK AND GROW RICH

think and grow rich book image

सन 1937 में नेपोलियन हिल में द्वारा लिखा गया पुस्तक “Think and grow rich’’ ( सोचिये और अमीर बनिये ) दुनिया की सबसे बेहतरीन ( popular books ) पुस्तकों में से एक है।

क्योंकि इस पुस्तक को लिखने के लिए उस समय के 500 से अधिक करोड़पति यानि सफल लोगों का साक्षात्कार ( इंटरव्यू ) लिया| और उन सफल लोगो की सफलता की जो कॉमन ( सब में ) राज थी, उन्हीं सब को इस पुस्तक में दर्शाया गया है|

इस पुस्तक में अच्छी सोच, बिज़नेस, पैसे कमाने के कई सारे गुण सिखायें गए है। यानि धन कमाने के बहुत सारे रहस्य बताये गये हैं, जिसे आप अपने जीवन में जो उतार कर अपनी जिंदगी बदल सकते हैं, और आप अमीर बन सकते हैं| इसे आप Best Self Help Books भी कह सकते हैं|

ये Book यहाँ से ख़रीदे – Think and grow rich book in Hindi

 

2. RICH DAD POOR DAD

rich dad poor dad book image
rich dad poor dad book image

यदि आप कम उम्र में ही ज्यादा पैसा कमाना चाहते हैं, तो आपके लिए ये best books to read है – रॉबर्ट कियोसाकी द्वारा लिखी गयी पुस्तक “RICH DAD POOR DAD” जिसे पढने के बाद आपको पता चलेगा की बड़े-बड़े बिजनेसमैन आखिर ऐसा क्‍या करते हैं, जिससे वे करोड़ों कमा लेते हैं| इसे पढने के बाद आपको समझ आएगा की पैसा कमाया नहीं जाता है, बल्कि पैसे से पैसे बनाये जाते हैं|

इस पुस्तक में कियोसाकी रोबर्ट के पिता जो उच्च शिक्षित थे, वे गरीब थे और दुसरे उसके एक दोस्त के पिता जो ड्रॉपआउट थे, फिर भी वे अमीर थे| उसी की कहानी है| यह पुस्तक आपको पैसा कमाने का एक नया नजरिया के साथ तरीके भी प्रदान करता है।

ये Book यहाँ से ख़रीदे – RICH DAD POOR DAD Book in Hindi

 

3. THE RICHEST MAN IN BABILON

the richest man in babylon book image
the richest man in babylon book image

जॉर्ज एस क्लैसन द्वारा लिखि गयी यह पुस्तक “द रिचेस्ट मैन इन बेबिलोंन” कोई साधारण पुस्तक नहीं है, इसमें उन सिद्धांतों और रहस्यों को दर्शाया गया है, जो आपको अपने व्यक्तिगत धन की और ले जाएंगे।

इसे पढने के बाद आपको पता चलेगा की कैसे हम अपनी आय या कमाई का कुछ हिस्सा बचाकर अमीर बन सकते हैं| इस तरह के गुण और तरीके जैसे अपने आप में भुगतान कैसे करें।

बुद्धिमान व्यक्ति का सलाह ले, जिनके पास अनुभव है, उनसे सीखने के लिए आयात करें। अपना पैसा बचाना, सही दिशा में निवेश करके पैसे से अधिक पैसे बनाना और बेफालतू के खर्च को नियंत्रण कैसे करे आदि| इस पुस्तक को best selling books of all time बनाता है|

ये Book यहाँ से ख़रीदे – THE RICHEST MAN IN BABILON

 

4. SECRETS OF THE MILLIONAIRE MIND

SECRETS OF THE MILLIONAIRE MIND

 

“सीक्रेट्स ऑफ़ द मिलियनेअर माइंड” के लेखक T. Harv Eker ( बिजनेसमैन, लेखक, और मोटिवेशनल स्पीकर )  कहते हैं, कि आप मुझे अपने साथ केवल 5 मिनट दीजिए, मैं आपको बता दूंगा कि जिंदगी भर आपका financial condition कैसा रहेगा? और आप अमीर बन सकोगे या नहीं?
वह ऐसा इसलिए बोल पाते हैं, क्योंकि उन्होंने वर्षो तक Millionaire, Billionaire और सफल लोगों की Psychology, Habit, Mindset, और उनकी जिंदगी का अध्यन किया है। और उन्हे अपनी पुस्तक “Secret of The Millionaire Mind” के जरिये हमें समझाने की कोशिश की है।

दोस्तों यदि आप एक student हो और ऐसा सोचते है की में अमीर नहीं बन सकता, या फिर आप कुछ बड़ा सोचते है और आपको लगता है, कि मुझसे ये नहीं होगा| तो खासकर आपके लिए ये पुस्तक है| ये पुस्तक दुनिया की सबसे अच्छी “Money Management” या “Personal Finance” की किताबों में से एक है|

ये Book यहाँ से ख़रीदे – Secret of The Millionaire Mind

 

5. HOW TO WIN FRIENDS AND INFLUENCE PEOPLE

how to win friends and influence people book image

Dale Karnegi द्वारा लिखी गयी यह एक motivational book है, जो हमारे व्यक्तित्व को विकसित करने पर आधारित है। दोस्तों जैसा की इस पुस्तक के नाम “हाउ टू विन फ्रेंड्स एंड इन्फ्लुएंस” से ही पता चलता है कि यह एक ऐसी Motivational book जिसे पढने के बाद हमें अपने दोस्त और नए लोगो को दिल से जित सकते हैं|

इसे पढने के बाद आपको पता चलेगा कि दूसरों को प्रभावित कैसे किया जाए, और बिज़नेस तथा जिदगी में कैसे किस शब्दों का इस्तेमाल किया जाय, ताकि आप लोक व्यवहार सुधारें और लोगो का दिल जीतें| जिससे आप अपनी जीवन में सफल हो सके|

ये Book यहाँ से ख़रीदे – HOW TO WIN FRIENDS AND INFLUENCE PEOPLE

 

6. ZERO TO ONE

zero to one book image

दोस्त अगर आप एक कॉलेज स्टूडेंट हो और अपना स्टार्टअप शुरू करना चाहते हो या अपना कोई बिज़नेस शुरू करना चाहते हो तो ZERO TO ONE किताब एक बार आप जरुर पढ़े, आज के समय में हर कोई entrepreneur बनना चाहता है, लेकिन ज्यादातर लोग इधर-उधर भटक जाते हैं| ऐसे में ये बुक आपकी काफी काफी मदद करेगी|

इस बुक के जो लेखक है PETER THIEL वे खुद ( PayPal ) के co-founder एंव investor भी है| जो नई – नई कंपनी में इन्वेस्ट कर उन्हें आगे बढ़ता है| ये बुक खासकर स्टूडेंट के लिए है| ( best books for students )

इस बुक में PETER THIEL ने अपने जिंदगी की यात्रा रही उन सब को दर्शाया है| इसे पढने के बाद आपको अपनी बिज़नेस लाइफ में काफी मदद मिलेगी| और आप एक सफल entrepreneur बन सकते हो|

ये Book यहाँ से ख़रीदे – ZERO TO ONE

 

7. THE ALCHEMIST

The Alchemist book image

दोस्तों यह बुक पिछले 25 सालों से international best seller बुक रही है| Paulo Coelho द्वारा लिखी गयी ये बुक वैसे तो ये फिक्शन बुक है, लेकिन लिखने का तरीका व स्टोरी इतनी शानदार और जोश से भरी है कि इसे पढने के बाद किसी में जोश और उर्जा आ जाए|

इस बुक में द अलकेमिस्ट की कहानी है जो पूरी दुनिया घूमना चाहता है और पूरी दुनिया का खजाना हासिल करना चाहता है| बहुत ही उतर चराव के बाद उसे दुनिया का खजाना मिल जाता है तो उसको पता चलता है, खजाना उसके पास पहले से था जो की वो खुद था|

दोस्तों अगर आपको लगता है में कुछ नहीं कर सकता हूँ या आप दुनिया को अलग नजरिये से देखना चाहते हो तो खासकर ये बुक आपके लिए है| ये बुक हमें सिखाती है की हम कैसे अपने डर को अपने से दूर कर सकते है, कैसे हम अपनी दिल की आवाज सुन सकते है|

ये Book यहाँ से ख़रीदे – THE ALCHEMIST

 

8. THE POWER OF YOUR SUBCONSCIOUS MIND ( आपके अवचेतन मन की शक्ति )

Power of your subconscious Mind books image

हमारे दिमाग की दो भाग होते हैं – एक conscious mind ( चेतन मन ) यानि इस समय जो हम कर रहे है जैसे इस समय हम पढ रहे हैं या कहे दिन भर की जो काम होती है वे सब चेतन मन से होती है|

लेकीन जो दूसरा भाग जो बहुत जरुरी है वह है – SUBCONSCIOUS MIND ( अवचेतन मन ) जिसके वजह से  हमारी आदते, लक्षण, सोच होती है| हम क्या करेंगे? कैसे करेंगे? वे सब अवचेतन मन तय करता है|

इस बुक को लिखा है Joseph murphy ने जिसने इस बुक में उन्होंने विज्ञानको की सिधांत ( अवचेतन मन के बारे में ) बताया है| इसे पढने के बाद आपको समझ आएगा की कैसे हम अपने अवचेतन मन का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल कर सकते हैं| यह एक best Life changing books में से एक है|

ये Book यहाँ से ख़रीदे – THE POWER OF YOUR SUBCONSCIOUS MIND

 

9. THE POWER OF HABIT

“जितना आप आदतों को बनाते हो, उतना ही आदते आपको बनाता है”

इसी तरह की एक बुक है THE POWER OF HABIT जिसे Charles Duhigg ने लिखा है| लेखक ने इस बुक में हमारी आदतों को खोलकर, बिखेरकर रख दिया है की कैसे हमारी आदत कम करती है, क्यों वे आदत परती है, उसके पीछे का क्या कारण होता है, और उसे हम कैसे बदल सकते हैं|

यदि आप अपनी आदतों को बदलना चाहते हो तो ये बुक जरुर पढ़े| आदतों पे काबू पाने के लिए (best books to read) ये बुक popular books में से एक है|

ये Book यहाँ से ख़रीदे – THE POWER OF HABIT

 

10. THE BHAGAVAD GITA

 

श्रीमद्भगवद्‌गीता केवल किताब ही नहीं, बल्कि हिन्दुओं के पवित्रतम ग्रन्थों में से भी एक है। इसमें आपको जिंदगी की जटिल से जटिल सवालों का भी जवाब साधारण भाषा में मिल जाएगा| महाभारत में जब अर्जुन को समझ नहीं आ रह था की वो क्या करे? कैसे करे? अपनों के ही खिलाफ लड़ना था, तन श्री कृष्णा ने जो ज्ञान दिया था वो आपको इस बुक के अन्दर मिलेगा|

भगवदगीता में जीवन के पांच परम सत्य के बारे में बताया है – भगवन, मानव, दुनिया, हमारे कार्य और समय के बारे में बताया है| सो जो भी इंसान अपने बारे में जानना चाहता है, अपने समस्या के कारण जानना चाहता है, तथा उनके हल को जानना चाहता है| उसे में सलाह दूंगा कि वो भगवदगीता एक बार जरुर पढ़े|

ये Book यहाँ से ख़रीदे – THE BHAGAVAD GITA

 

अगर आपको ये सभी किताबे यानि popular books पढने में रूचि नहीं आती है, या आप पूरी किताब नहीं पढना चाहते हो, तो आपके लिए एक छोटा सा टिप्स है कि – आप इन सभी किताबों के महत्वपूर्ण टॉपिक्स को पढ़े जो आपके काम का हो या कम समय में अच्छी ज्ञान दे सके केवल उसे भी पढ़ सकते हैं|

दोस्तों हम उम्मीद करते हैं, कि हमारा यह लेख Top 10 books to read/Best books आपको अच्छा लगा होगा| ये सभी बुक best books for students के लिए भी है| अगर आपको अच्छा लगा तो हमें जरुर कमेंट करे|

 

Top 10 best books to read –

1. THINK AND GROW RICH

2. RICH DAD POOR DAD

3. THE RICHEST MAN IN BABILON

4. SECRETS OF THE MILLIONAIRE MIND

5. HOW TO WIN FRIENDS AND INFLUENCE PEOPLE

6. ZERO TO ONE

7. THE ALCHEMIST

8. THE POWER OF YOUR SUBCONSCIOUS MIND

9. THE POWER OF HABIT

10. THE BHAGAVAD GITA

 

  • बिहार के टॉप 10 पॉलिटेक्निक कॉलेज
  • ये 10 किताबें जो आपकी जिंदगी बदल देगी 
  • Top 10 online MBA Programs in India

आज आपने क्या सीखा:-

दोस्तों हम आशा करते हैं कि इस पोस्ट में दी गयी जानकारी best Life changing books के बारे में पूरी जानकारी मिल गयी होगी और आपको अच्छा भी लगा होगा| यदि आपको ये पसंद आया हो तो इसे आप अपने दोस्तों के साथ भी share कर सकते हैं|

इसके आलावा भी इससे जुड़े आपका कोई सवाल है या फिर अपना कोई राय देना चाहते हैं तो हमें comment करे हम जल्द ही reply करेंगे|

 

5/5 - (2 votes)
Best books best books to read Top 10 books to read
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Telegram WhatsApp Email
Next Article भारत में घुमने के 10 सबसे अच्छी जगह – Top 10 Places to visit in India
Avatar
Aamir
  • Website

Hey there! I'm Amir, a passionate blog content writer. With a knack for storytelling and captivating readers, I create engaging articles on diverse topics. I prioritize quality, research, and deadlines, ensuring my work resonates with readers. Let's collaborate and make an impact through words!

Related Post

Embrace the Digital Revolution: Pursuing a BCA Degree Online in India

September 9, 2023

Top 10  Common Mistakes to Avoid During CLAT Preparation

July 29, 2023

Studying Business Analytics in 2023: prospects expectations and Relevance

July 27, 2023

Leave A Reply Cancel Reply

Most Popular

Adding Depth of Flavor to Casseroles and Stews: Finding the Best Brand of Soy Sauce

September 20, 2023

Spamming in Cyber security: Types, Techniques and Prevention

September 19, 2023

“हैदराबाद में टॉप 10 त्वचा विशेषज्ञों की सूची – त्वचा स्वास्थ्य के लिए सर्वश्रेष्ठ चयन”

September 17, 2023

भारत में शीर्ष 10 ब्रा ब्रैंड: सबसे अच्छे और स्वागतित

September 17, 2023
Top Post

How to Play Extra Time Gaming on M88 and Tips to Win

September 16, 2023

(सीओ फ्रेंडली शीर्षक): “नेटफ्लिक्स पर हिंदी में टॉप 10 वेब सीरीज”

September 16, 2023

जगजीत सिंह के शीर्ष 10 ग़ज़ल MP3 मुफ़्त डाउनलोड – खास संग्रह

September 16, 2023
Hot Topic
TRAVEL

Last-Minute Travel: Booking Emergency Flights from Ahmedabad to Mumbai

By AamirSeptember 22, 2023

…

Categories
  • All
  • CRYPTO
  • EDUCATION
  • ENTERTAINMENT
  • HEALTH
  • INDIA
  • INTERNET
  • Movie Site
  • NEWS
  • SPORTS
  • TECHNOLOGY
  • TIPS
  • TRAVEL
  • WORLD
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • TERMS AND CONDITIONS
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • SITEMAP
Top10kiduniya.in © 2023 All Right Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.