भारत एक ऐसा देश हैं, जहां पर हजारों से भी ज्यादा पर्यटन स्थल और कई विश्व विरासत स्थल हैं, जो अपनी खूबसूरती से दुनिया भर के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। जहाँ हर एक साल लघभग 5.62 करोड़ घरेलू पर्यटकों तथा 50 लाख विदेशी पर्यटकों आते हैं|
वैसे तो भारत में कई खूबसूरत पर्यटन स्थल है, लेकिन इस आर्टिकल में हम आपको भारत के 10 सबसे प्रमुख भारतीय पर्यटन स्थलों Top 10 places to visit in India के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आपको अपने जीवन में कम से कम एक बार जरुर जाना चाहिए। और वहां जाने के बाद आपको अपनी जिंदगी में कुछ अलग ही एहसास होगा |
नीचे Top 10 Places to visit in India की सूचि दी गयी है –
1. Taj Mahal :- ( About Taj mahal )
दोस्तों ताज महल का निर्माण 1632 में मुगल सम्राट शाहजहां ने अपनी प्रिय पत्नी बेगम मुमताज के मरने के बाद उनकी याद में करवाया था। इसका निर्माण 1631 में शुरू हुआ था, जो 1653 में पूरा हुआ, इसके निर्माण में पुरे 22 साल लग गये थे | यह जगह हर एक पयर्टक का पसंदीदा जगहों में से एक होता है |
इसके अलावे भी , आगरा का किला, अकबर का मकबरा, सिकंदर का किला आदि आगरा शहर को भारत के टॉप 10 पयर्टन शहरों में से एक बनाते हैं।
Taj mahal opening time :-
ताजमहल रोजाना सुबह 6:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक खुला रहता है , लेकिन शुक्रवार को इसे नमाज के लिए बंद रखा जाता है|
Taj mahal ticket price :-
ताजमहल में अभी भारतीय पर्यटकों के लिए प्रवेश शुल्क 50 रुपया और विदेशी पर्यटकों के किये 1100 रुपया है, और शाहजहाँ – मुमताज की कब्र देखने के लिए सभी पर्यटकों को मुख्या गुम्बद में जाने के लिए 200 रुपया का ticket अलग से खरीदना होता है|
2. जयपुर का हवामहल ( Jaipur ka hawamahal )
यह एक पांच मंजिला इमारत है, जिसकी ऊंचाई 15 मीटर है। इसके निर्माण में लाल और गुलाबी बलुआ पत्थरों का प्रयोग किया गया है। यह दुनिया की सबसे बड़ी बिना नींव की इमारत मानी जाती हैं। जो अपने आप में एक अजूबा है। है।
हवा महल में कुल 953 खिड़कियां है, जिन्हें झरोखा भी बोला जाता है। रात में इसे प्रकाशमय किया जाता है, जिससे इसकी सुंदरता और भी बढ़ जाती है। यहां से पैदल दूरी पर सिटी पैलेस और जंतर मंतर है, आप वहां भी जा सकते हैं।
जयपुर कब जाएं :-
वैसे तो यहां आप साल भर जा सकते हैं। लेकिन राजस्थान एक गर्म प्रदेश है, इसलिए मैं आपको सर्दी के मौसम ( अक्टूबर-नवम्बर ) में जाने की सलाह दूंगा।
हवामहल खुलने का समय एवं टिकट दर :-
हवामहल सप्ताह के सभी दिन सुबह 9 बजे से लेकर शाम के 5 बजे तक खुले रहते हैं, आप यहाँ इस समय घूमने जा सकते है , और हवामहल के अंदर प्रवेश कर इस खुबसूरत महल का आनंद नजारा देख सकते हैं, और अंदर फोटोग्राफी की भी अनुमति है | यहाँ की टिकट का मूल्य भारतीय पर्यटक के लिए 50 रुपये तथा विदेशी पर्यटक के लिए 200 रुपये है |
3. गोवा का बीच ( beaches of Goa )
गोवा भारत का सबसे छोटा शहर है, और बीचों के लिए अत्यंत मशहूर है। हनीमून, फैमिली ट्रिप, दोस्तों के साथ ट्रिप, किसी भी तरह की छुट्टी बिताने के लिए गोवा को बेस्ट डेस्टिनेशन माना जाता है|
गोवा में स्थित वास्को डी गामा, मडगांव, मापुसा, पोंडा, दूधसागर झरने, अलोना का किला, गोवा म्यूजियम, चापोरा का किला तथा अन्य पर्यटन स्थल इसे Best tourist places in India में से एक बनाता है |
गोवा कब जायें :-
वैसे तो आप गोवा हर मौसम में जा सकते हैं, लेकिन गर्मी के सीजन में यहां बहुत ज्यादा गर्मी पड़ती है, इसलिए मैं आपको सलाह दूंगी कि October से March के बीच जाये इस समय में सबसे ज्यादा लोग गोवा आते हैं, इसलिए इस दौरान होटल और flight ticket थोड़ी महंगी हो जाती है|
4. gateway of Mumbai ( gateway of India )
gateway of Mumbai को हमारे देश भारत का प्रवेश द्वार कहा जाता हैं| सपनो का शहर तथा बॉलीवुड की नगरी कहा जाने वाला यह शहर ‘Mumbai’ पर्यटनों स्थलों के लिए भी काफी लोकप्रिय हैं, खासकर मुम्बई का gateway of India और उसके थोड़े नजदीक में ही स्तिथ ताज होटल जो कि विश्व भर के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।
Mumbai में gateway of Mumbai के आलावा भी जुहू बीच, एलीफैंटा केव्स, मरीन ड्राइव, पोवई झील, हैंगिंग गार्डन्स एंव ताज होटल आदि प्रमुख दर्शनीय स्थल है| गेट वे ऑफ इंडिया से ताज होटल का व्यू ( दृश्य ) देखने लायक होता है, इसे भी लोग देखने के लिए विदेशों से आते हैं|
5. Jammu and Kashmir Tourist Places in Hindi
जम्मू- कश्मीर को भारत का स्वर्ग भी कहा जाता है। ये जगह जन्नत से कम नहीं है। डल झील से लेकर गुलमर्ग शहर जहाँ की ब्रफिली पहाड़ियों, जंगलों और ऊँचे पेड़ो से घिरा हुआ है, जो की मनोरंजन और आकर्षण से भरा पर्यटन स्थल है, यह जगह बॉलीवुड फिल्मो की शूटिंग के लिए भी एक पसंदीदा जगह है |
Tourist places in Jammu Kashmir
इसके आलावा भी यहाँ सोनमर्ग, गुलमर्ग, पहलगाम, अमरनाथ की गुफा, दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान तथा हाउबोट इस जगह की सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं |
जम्मू को ‘मंदिरों की नगरी’ के नाम से भी जाना जाता है, आप इस शहर के कुछ प्रसिद्ध मंदिर जैसे रघुनाथ मंदिरम नंद्लेश्वर और महामाया मंदिर तथा जम्मू की लोकप्रिय वैष्णो देवी की गुफा के दर्शन कर सकते है |
Sonmarg :- ( सोनमर्ग हिल स्टेशन )
सोनमर्ग एक हिल स्टेशन और प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है, हिमालय की वादियों में बसे हुए इस जगह पे हर साल लाखो से भी ज्यादा पर्यटक घूमने के लिए आते हैं |
इसके अलावा ट्रेकिंग के सौकिन लोगो के लिए सोनमर्ग किसी स्वर्ग से कम नहीं है| सोनमर्ग बॉलीवुड की फिल्मो की शुटिंग के लिए भी जाना जाता है, जादातर समय यहाँ पर शूटिंग होती रहती है |
जम्मू कश्मीर घूमने का सबसे अच्छा समय पुरे साल भर का रहता है, आप यहाँ कभी भी जा सकते है यहाँ का मौसम हमेशा अच्छा रहता है |
6. Shimla:- ( Shimla tourist places )
शिमला उत्तर भारत के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशन में से एक है| दोस्तों, परिवार और हनीमून ट्रिप के लिए यह जगह सबकी पहली पसंद होती है। शिमला की सुंदरता, ठंडी वादियों, पहाड़, नदी, और यहाँ कि स्नो फॉल यानि बर्फबारी, हमेशा लोगों को अपने तरफ आकर्षित करती है।
places to visit in Shimla ( Shimla visiting places )
शिमला हिल स्टेशन की पहाड़ों की सुंदरता के अलावा भी शिमला में हिमालयन बर्ड पार्क थिएटर, कुफरी, संग्रहालय, मॉल रोड, और द शिमला स्टेट म्यूज़ियम जैसे कई सारे प्रमुख पर्यटन स्थल है जो प्रयटकों को अपनी और आकर्षित करती है|
यदि आप शिमला हिल्स स्टेशन घूमने के लिए जा रहे हैं, तो कालका से शिमला के लिए चलने वाली ट्रेन ( टॉय ) रेल मार्ग को दुनिया के सबसे खूबसूरत ट्रेन मार्गों से जा सकते हैं और बर्फ से ढके खुबसूरत पहाड़, झीलें, हरियाली का खूबसूरती नजारा देख सकते हैं| आप यहाँ किसी भी मौसम में जा सकते है, यहाँ का हर मौसम अच्छा रहता है|
7. The places and lakes of Udaipur
दोस्तों उदयपुर भारत के राजस्तान राज्य मे स्थित अपने चारो तरफ सुंदर, अरावली पहाड़ियों, खुबसुरतें जगहें, झीलों, और रेगिस्तान से घिरा हुआ एक बहुत ही खुबसूरत शहर है| जो अपनी खूबसूरती से आने वाले पर्यटकों का अपनी और आकर्षित कर लेता है|
झीलों की नगरी उदयपुर, जिसकी खुबसूरत झीले और महलें होने के कारण इसे ‘सीटी ऑफ लेक्स’ ‘सीटी ऑफ प्लेस’ तथा ‘पूर्व का वेनिस’ आदि नामों से भी जाने जाते हैं|
दोस्तों यदि आप अपने परिवार के साथ कही घुमने का मन बना रहे है तो उदयपुर आपके लिये एक बहुत ही अच्छी जगह होगी जहाँ पर आपको यहाँ की खुबसुरतें जगहें, झीलों, और रेगिस्तान का नजारा एक जगह देखने को मिलेगा जो सायद ही कहीं और मिल सके|
8. Ladakh – leh Ladakh
लद्दाख चारों तरफ हरियाली, बर्फीली घाटियों से ढके विशाल पहाड़, हजारो फीट ऊंचाई वाले पर्वत और दोनों तरफ से बहते खुबसूरत झरनें कुदरत की एक खुबसुरती कारीगरी का नमूना है| लेह लद्दाख के कठिन मार्ग, बर्फबारी, ट्रेकिंग और यहां कि एडवेंचरस गतिविधियों के लिए भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के पर्यटक यहां घूमने आते हैं।
magnetic hill:- ( ladakh tour )
यहाँ की मैग्नेटिक हिल को काफी रहस्यमई माना जाता है | लेह लद्दाख देश ही नही बल्कि विदेशो से आने वाले पर्यटकों का भी एक पसंदीदा जगह है |
ladakh kab jaaye :- ( ladakh trip )
आप जब चाहे तब लेह लद्दाख नहीं जा सकते, क्योंकि heavy snowfall की वजह से जाड़े भर highway बंद रहते हैं| लेकिन मई-जून में Manali-leh Highway और Srinagar-leh Highway खुले रहते हैं| आप मई से अक्टूबर के बीच जा सकते हैं| |
9. Mysore:- ( Mysore tourist places in hindi )
मैसूर शहर की खूबसूरत झीले, गार्डन, हवेलियां और रंग बिरंगे फूलों से युक्त बाग-बगीचे यहां आने वाले पर्यटकों का मनमोहित कर लेती हैं। मैसूर शहर में सबसे ज्यादा पर्यटक दशहरा उत्सव के दौरान आते हैं। यहाँ प्रसिद्ध मैसूर विश्वविद्यालय भी है।
Places to visit in Mysore in hindi
मैसूर में Mysore palace के आलावा भी वन वाटिका, सोमनाथपुर का मंदिर, मैसूर चिड़ियाघर ( Mysore zoo ) बृंदाबन गार्डन, चामुंडी की पहाड़ी तथा सेंट फिलोमेना चर्च आदि इन्हीं सब आकर्षणों स्थलों के कारण इसे पर्यटकों का स्वर्ग भी कहते हैं।
10. Manali
Manali सभी पर्यटकों की पहली पसंद है, यह ऐसा हिल स्टेशन है जहां – बर्फ से ढके पहाड़, बगीचे, हरे भरे जंगल, नदी घाटियां, अदभुत कैफे और सुहावनी झीलें का सुंदर दृश्य सभी प्रयटकों को अपनी और आकर्षित कर लेती है|
यहाँ अधिकतर समय फिल्मों का भी शूटिंग होते रहते हैं| यही कारण है की यहाँ सबसे ज्यादा पर्यटक आते हैं|
प्रकृति प्रेमियों और honeymoon ( Kullu Manali honeymoon ) मनाने के लिए लोगों को manali hill station के आलावा Kullu Manali में घूमनें की बहुत सी जगहें – हिमालय नेशनल पार्क, रोहतांग दर्रा, सोलांग घाटी, भृगु झील, मनु मंदिर, हिडिम्बा देवी मंदिर, रघुनाथ मंदिर और जगन्ननाथी देवी मंदिर का दर्शन कर सकते हैं|
दोस्तों हमारा यह लेख Best tourist places in India आपको कैसा लगा हमें जरुर comment करें, और हाँ अच्छा लगे तो अपने दोस्तों के साथ भी share करे|
Top 10 Places to visit in India
- ताजमहल ( Taj mahal tour in Hindi )
- जयपुर का हवामहल ( Jaipur ka hawamahal )
- गोवा का बीच ( beaches of Goa )
- गेटवे ऑफ इंडिया, मुंबई में ( gateway of India / Mumbai )
- जम्मू और कश्मीर का पर्यटन स्थल ( Jammu and Kashmir tour in Hindi )
- शिमला ( Shimla tourist places in Hindi )
- उदयपुर का स्थान और झीले ( The places and lakes of Udaipur )
- लद्दाख ( Leh-Ladakh tour in Hindi )
- मैसूर ( Mysore tourist places in Hindi )
- मनाली ( Manali tourist places in Hindi )
इंडिया में घूमने की सबसे अच्छी जगह
top 10 tourist places in india in hindi