Bharat Ki Sabse Lambi Nadi: नमस्कार दोस्तों, आज में आपको भारत की सबसे लंबी नदी कौन सी है? और उसकी कुल लम्बाई, किस राज्य से होकर बहती है इन सब कके बारे में जानकारी देने वाला हूँ|
भारत एक ऐसा देश है जो नदियों की भूमि के रूप में भी प्रसिद्ध है, और यहाँ एक से एक पवित्र नदियाँ बहती हैं, जिसकी ऐतहासिक और सांस्कृतिक सबंध हमेशा से जुड़ी रही है|
भारत दुनिया की कुछ सबसे लंबी नदियों का घर है, ये नदियाँ हमारे देश की अर्थव्यवस्था में एक प्रमुख भूमिका निभाती हैं, और पीने से लेकर सिंचाई तक हमारे बहुत काम आते हैं|
और यही कारण है कि हम भारतीय लोग नदियों का बहुत अधिक महत्व देते हैं, और हमें देना भी चाहिए| क्योंकि इन नदियों का हमारे देश के आर्थिक विकास में काफी बड़ा योगदान है|
भारत की सबसे लंबी नदी कौन सी है (Bharat ki sabse lambi nadi kaun si hai)
भारत की सबसे लंबी नदी है गंगा, जो हिंदू मान्यताओं के अनुसार सबसे पवित्र नदी मानी गयी है, ये भारत का सबसे पवित्र नदी है, जिसका इतिहास काफी वर्षों पुराना है|
यहाँ नीचे हम आपको भारत की 10 सबसे लंबी नदी विकिपीडिया से ली गयी सूचि के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं, जो भारत की सबसे लंबी नदी का नाम इस प्रकार से है|
1. Ganga ( गंगा )
गंगा नदी जो कि भारत का सबसे लंबा नदी है| और इसकी कुल लम्बाई 2525 km है| ये उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में फैला हुआ है|
गंगा नदी की पवित्रता हमें रामायण, महाभारत, वेद, पुराण जैसे हिंदू महाकाव्यों और ग्रंथों में की गयी वर्णन से ही पता चलता है| इस नदी को गंगा के देवी के रूप में पूजा जाता है| यह भारत की सबसे महत्वपूर्ण और सबसे लंबी नदी (The longest river in India) में से एक है|
ये उत्तराखंड के गंगोत्री से निकलती है, और बंगाल के खाड़ी में मिल जाती है| इसकी सहायक नदियाँ – यमुना, गोमती, सोन, घाघरा, गंडक और कोशी हैं| ये सभी शहर हरिद्वार, वाराणसी, कानपुर, इलाहाबाद और पटना गंगा नदी से घिरे पड़े हैं|
गंगा में खासकर ज्यादा मात्रा में डॉल्फिन पाया जाता है, इसके आलावा 140 से अधिक प्रजाति के मछलियाँ, सरीसृप, घड़ियाल, जल-जीव प्रजातियां, एंव गर्म रक्त वाले जीव भी पायें जाते हैं|
आज के समय में गंगा काफी प्रदूषित होते जा रही है, जो कि हमारे के लिए सही नहीं है, क्योंकि इसका महत्व हमारे पर्यावरण और संस्कृतिक के दृष्टि से अति आवश्यक है|
2. Godavari ( गोदावरी )
Godavari नदी जिसे आप भारत का दूसरी सबसे लंबी नदी कह सकते हैं इसकी लम्बाई 1465 km है| इसे भी हिंदुओं द्वारा पवित्र माना जाता है|
गोदावरी भारत की दूसरी सबसे लंबी नदी है जिसकी लम्बाई 1465 km में फैला हुआ है| इसे दक्षिण भारत में गंगा के नाम से भी जाना जाता है|
गोदावरी नदी महाराष्ट्र में त्र्यंबकेश्वर, नासिक से शुरू होती है, और महाराष्ट्र, नासिक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से होकर अंत में बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है| इस नदी की सहायक नदियों में इंद्रावती, पूर्णा, प्राणहिता, और सबरी नदी शामिल हैं|
यह India की दूसरी सबसे लंबी नदी एंव हिन्दुओं का पवित्र नदियों में से एक है| इसी लिए तो गोदावरी नदी के तट हर साल नासिक में कुंभ मेला आयोजित किया जाता है जो कि बहुत धूम-धाम से मनाया जाता है|
3. Yamuna ( यमुना )
यमुना नदी जिसे कुछ लोग जमुना के नाम से भी जानते हैं, यह भारत का तीसरा सबसे लम्बा नदी है जिसकी कुल लम्बाई 1376 km है| साथ ही यमुना नदी, गंगा नदी की सबसे लंबी सहायक नदी भी है|
इस नदी का सीधा सबंध भगवान श्री कृष्ण से है, इसलिए यमुना नदी का हिन्दू धर्म में विशेष महत्व दिया जाता है और लोग इसे पूजते हैं|
यह नदी उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में बंदरपूंछ चोटी पर यमुनोत्री नामक ग्लेशियर से निकली है और इलाहाबाद राज्य में गंगा नदी में मिल जाती है|
ये नदी सीधे समुद्र में नहीं मिलती है, बल्कि यमुना नदी उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा राज्य में बहती है| एंव इसकी सहायक नदियों में शारदा, ऋषिगंगा, हनुमान गंगा, ससुर, चंबल, बेतवा, केन, हिंडन, गिरि, सिंध और टोंस शामिल है|
4. Narmada ( नर्मदा )
नर्मदा नदी भारत में सात पवित्र नदियों में से एक है, ये भारत की चोथी सबसे लम्बी नदी है, इसकी कुल लम्बाई 1312 किलोमीटर है|
मध्य प्रदेश में अमरकंतक रेंज से उत्पन्न, यह भारत की पांचवीं सबसे लंबी नदी है और गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से होकर बहती है। नर्मदा नदी वनस्पतियों और जीवों की कई प्रजातियों का घर है और इसे भारत की सबसे पवित्र नदियों में से एक माना जाता है|
यह भारत में कई राज्यों के लिए सिंचाई और पनबिजली शक्ति का एक प्रमुख स्रोत भी है। नदी कई प्राचीन मंदिरों और तीर्थयात्रियों से घिरा हुआ है, जो इसे तीर्थयात्रियों के लिए एक लोकप्रिय गंतव्य बनाता है। नदी के सुरम्य दृश्य, अपने हरे -भरे बैंकों के साथ, इसे पर्यटकों और प्रकृति प्रेमियों के लिए एक आदर्श गंतव्य बनाते हैं|
5. Krishna ( कृष्णा )
कृष्णा नदी भारत की पांचवी सबसे लंबी नदी है, जिसकी कुल लंबाई 1,400 किलोमीटर है| ये नदी पश्चिमी घाटों में उत्पन्न होती है और कई राज्यों में बहती है, जिसमें महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश शामिल हैं|
कृष्णा सिंचाई, जल विद्युत उत्पादन और पेयजल आपूर्ति के लिए पानी का एक महत्वपूर्ण स्रोत है|
6. Indus ( सिंधु )
सिंधु नदी भारत की 6वीं सबसे लंबी नदी है, जिसकी कुल लम्बाई 3180 किलोमीटर है, लेकिन ये भारत में 1114 किलोमीटर में ही फैला हुआ है|
सिंधु नदी क्षेत्र की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है, जो कृषि, उद्योग और घरेलू उपयोग के लिए आवश्यक जल संसाधन प्रदान करती है। इसका पानी भी पनबिजली शक्ति का एक स्रोत है और इसका उपयोग क्षेत्र में कई लोगों की आजीविका को सिंचाई और समर्थन करने के लिए किया जाता है|
सिंधु नदी और उसकी सहायक नदियाँ भारत के कुछ सबसे विविध और विविध परिदृश्यों को पार करती हैं, जो उत्तर के पहाड़ों से दक्षिण के रेगिस्तान तक है। नदी भारतीय सभ्यता के विकास के लिए आवश्यक रही है और उपमहाद्वीप में जीवन का एक अभिन्न अंग बनी हुई है|
7. Brahmaputra ( ब्रह्मपुत्र )
ब्रह्मपुत्र नदी भारत की सातवीं सबसे लंबी नदी है, जिसकी कुल लंबाई 2900 किलोमीटर है, लेकिन ये भारत में केवल 916 किलोमीटर क्षेत्र में ही फैला हुआ है|
ब्रह्मपुत्र नदी का पानी उन लाखों लोगों के लिए जीवन का एक स्रोत है जो इसके किनारे बसते हैं| यह डॉल्फिन सहित वन्यजीवों की एक विस्तृत विविधता का भी घर है| ब्रह्मपुत्र भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, और यह प्रकृति की दी हुए सरासर सुंदरता और उसकी शक्ति के लिए जाना जाता है|
8. Mahanadi ( महानदी )
महानदी भारत की आठवीं सबसे लंबी नदी है, जिसकी लंबाई 858 किलोमीटर है| महानदी कई राज्यों से होकर बहती है, जिसमें छत्तीसगढ़ और ओडिशा शामिल हैं। महानदी सिंचाई, जल विद्युत उत्पादन और पीने के पानी की आपूर्ति के लिए पानी का एक महत्वपूर्ण स्रोत है|
9. Kaveri ( कावेरी )
कावेरी भारत की नौवीं सबसे लंबी नदी है, जिसकी लंबाई 765 किलोमीटर है| यह नदी पश्चिमी घाट से निकलती है और कर्नाटक और तमिलनाडु सहित कई राज्यों से होकर बहती है| कावेरी नदी सिंचाई और जल विद्युत उत्पादन के लिए पानी का एक महत्वपूर्ण स्रोत है|
10. Tapti ( ताप्ती )
ताप्ती भारत की आठवीं सबसे लंबी नदी है, जिसकी लंबाई 724 किलोमीटर है| यह नदी महाराष्ट्र और गुजरात सहित कई राज्यों से होकर बहती है| ताप्ती सिंचाई और जल विद्युत उत्पादन के लिए पानी का एक महत्वपूर्ण स्रोत है|
भारत की 10 सबसे लंबी नदी विकिपीडिया की सूचि –
Sr. N. | River’s Name | Total Length (in Km) |
1 | Ganga | 2525 |
2 | Godavari | 1465 |
3 | Yamuna | 1376 |
4 | Narmada | 1312 |
5 | Krishna | 1300 |
6 | Indus | 3180 (1114 km in India) |
7 | Brahmaputra | 2900 (916 km in India) |
8 | Mahanadi | 890 |
9 | Kaveri | 800 |
10 | Tapti | 724 |
- ये भी पढ़े – भारत में घुमने के 10 सबसे अच्छी जगह
- ये भी पढ़े – भारत के 10 सबसे खुबसूरत beach
- ये भी पढ़े – भारत के 10 सबसे बड़े चिड़ियाघर
- ये भी पढ़े – भारत के 10 बहुत तेजी से बढ़ते शहर
- ये भी पढ़े – भारत के 10 सबसे खतरनाक जगहें
- ये भी पढ़े – दुनिया के 10 सबसे ठंडे देश
निष्कर्ष:
दोस्तों इस लेख में हमने आपको भारत की सबसे लंबी नदी (Bharat Ki Sabse Lambi Nadi) के बारे में बताया है| हमें उम्मीद है कि दी गयी जानकारी आपके लिए लाभदायक रहा होगा| ये पोस्ट आपको कैसा लगा हमें Rating देकर अवश्य बतायें|
विश्व की सबसे लंबी नदी कौन सी है
विश्व की सबसे लंबी नदी नील नदी है, जो अफ्रीका में स्थित है| और इसकी लम्बाई लगभग 6,650 किलोमीटर (4,130 मील) है|
भारत की सबसे लंबी नदी कौन सी है
भारत की सबसे लंबी नदी गंगा नदी है, जिसकी कुल लम्बाई 2,525 किमी (1,569 मील) है|
भारत की दूसरी सबसे लंबी नदी कौन सी है
भारत का दूसरी सबसे लंबी नदी Godavari नदी है, इसकी कुल लम्बाई 1465 km है|