• HOME
  • NEWS
  • ENTERTAINMENT
  • HEALTH
  • SPORTS
  • TECHNOLOGY
  • TRAVEL
  • TIPS
Top10kiduniya.inTop10kiduniya.in
Facebook Twitter Instagram
  • HOME
  • NEWS
  • ENTERTAINMENT
  • HEALTH
  • SPORTS
  • TECHNOLOGY
  • TRAVEL
  • TIPS
Top10kiduniya.inTop10kiduniya.in
Home»WORLD»दुनिया के 10 सबसे खतरनाक हैकर – TOP 10 HACKERS IN WORLD
WORLD

दुनिया के 10 सबसे खतरनाक हैकर – TOP 10 HACKERS IN WORLD

AamirBy AamirJuly 6, 2021
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Telegram WhatsApp
TOP 10 HACKERS IN WORLD
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Reddit Telegram WhatsApp Email

इंटरनेट ने हमारी दुनिया ही बदल दी, ये हमारी जिंदगी की हर रोज की जरूरत बन चुका है| और इस समय में  उंगलियों के दम पर ही सारे काम किए जा सकते हैं| जहाँ एक तरफ कंप्यूटर ने हमारी जिंदगी को आसान बना दिया| वहीँ दूसरी तरफ किसी की जिंदगी बर्बाद भी जल्द कर देती है|

और इसकी वजह है हैकिंग, जब भी हम मोबाइल या कंप्यूटर का इस्तेमाल करते है तो हर किसी को डर लगता है, कि कहीं हमारा सिस्टम भी कहीं हैकिंग का शिकार न हो जाए| और hacking करने वाले होते है Hacker.

इसीलिए आज के इस TOP 10 HACKERS IN WORLD में हम आपको ऐसे ही दुनिया के top 10 best hackers के बारे में बताऊंगा जिन्होंने समय – समय पर पूरी दुनिया को अपनी hacking के कारनामों से हैरान कर दिया था| ये सभी world  Ke best hackers है|

1. जोनाथन जेम्स

जोनाथन जेम्स 1

जोनाथन जेम्स जिसे इंटरनेट की दुनिया में ‘कामरेड’ नाम से भी जाने जाते हैं। वे आज भले ही दुनिया में नहीं है, लेकिन मात्र 15 साल की उम्र में ही उन्होंने ऐसे कारनामों का अंजाम, दिया जिसने उसे सबसे बड़े हैकर का खिताब दिलवा दिया था।

इसी छोटी उम्र में उन्होंने अमेरिकी सरकार की लगभग सभी डाटाबेसों जैसे कि रक्षा विभाग और नासा के नेटवर्क को भी हैक कर अमेरिकी सरकार को घुटने के बल ला दिए थे|

जोनाथन जेम्स ने जब NASA को हैक किया था –

जोनाथन जेम्स जब 15 साल के थे, तब उन्होंने दुनिया की सबसे सुरक्षित अन्तरिक्ष एजेंसी NASA जिसकी सुरक्षा में दुनिया भर के कई सारे स्पेशलिस्ट लगे रहते हैं, उनको अपने मनोरंजन के लिए NASA के नेटवर्क को हैक कर लिया, और उनसे अंतरिक्ष स्टेशन संचालन की पूरी जानकारी निकाल ली, जिसकी मूल्य लगभग 17 लाख डॉलर के बराबर थी।

जिसके कारण NASA को मजबूर होकर अपने काम को तीन सप्ताह तक बंद करना पड़ा। जिसके कारण उन्हें करीब 41000 हजार डॉलर का नुकसान भी हुआ|

लेकिन दुनिया की सबसे बड़ी अंतरिक्ष कंपनी NASA उन्हें कहा छोड़ने वाली थी, कुछ ही दिनों के बाद जेम्स को उन्हीं की प्रोग्राम से NASA ने उसे पकड़ लिया| और उसे hacking के जुर्म में 6 महीने की सजा भी हुई|

उस घटना के बाद कई और कंपनियों के साथ भी हैकिंग हुई, जिसकी नजर जेम्स पर थी| जिसके बाद अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियां भी उसके पीछे पड़ गई| और डिप्रेशन ( तनाव ) में आने के बाद उसने 2008 में आत्महत्या कर ली|

2. केविन मिटनिक

केविन मिटनिक

केविन मिटनिक जो की एक कंप्यूटर हैकर है, उन्हें अमेरिकी इतिहास के अब तक का मोस्ट वांटेड साइबर क्रिमिनल भी बताया गया है| ये दुनिया के top 10 hackers in world में से एक है|

तीन साल जेल में गुजारने के बाद उसे फिर से 2.5 साल के लिए फिर से जेल भेज दिया गया| क्योंकि उसने अमेरिका के नेशनल सिक्योरिटी एलर्ट प्रोग्राम को हैक किया था और साथ ही कॉरपोरेट सीक्रेट्स के डाटा भी चुराए थे।

इस तरह मिटनिक साढ़े 5 साल जेल में बिताने के बाद खुद को बदल लिया और बाद में वे कंसल्टेन्ट का काम करने लगा| और साथ ही लोगों को कंप्यूटर सुरक्षा पर टिप्स देने लगा। और बाद में साइबर सिक्योरिटी की काम करने वाली खुद की कंपनी चला रहा है। इनकी जिंदगी पर दो हॉलीवुड फिल्म भी बन चुकी हैं|

3. अल्बर्ट गोंजालेज

अल्बर्ट गोंजालेज

आज केसमय में हर कोई internet बैंकिंग इस्तेमाल करता है| लेकिन यह कितना सुरक्षित है, यह हम में से किसी को पता नहीं है| ऐसे ही एक अमेरिका के हैकर अल्बर्ट गोंजालेज की कहानी है| जिसने अमेरिका के आधी आबादी लगभग 17 करोड़ लोगों के डेबिट – क्रेडिट कार्ड की डाटा बेचकर अल्बर्ट गोंजालेज ने करोड़ों कमाए।

इस डेबिट – क्रेडिट चोरी को अभी तक की अमेरिकी इतिहास की सबसे बड़ी चोरी बताया गया है, जिसमे अल्बर्ट गोंजालेज ने 17 करोड़  ATM numbers और credit cards को बेचा है|

इस काम के लिए उसने एक sniffer को install किया था जो internal corporate networks से data चुरा लेता था| इस अपराध के लिए उसे 20 साल जेल की सजा सुनाई गयी|

4. केविन पॉलसन

केविन पॉलसन

केविन पॉलसन जो दुनिया के सबसे top10 best hackers में से एक है, जिसे ‘डार्क दांते’ के नाम से भी जाना जाता है।

केविन पॉलसन की कहानी –

केविन पॉलसन ने एवज में एक शो (पोर्श कार) जितने के लिए एक रेडियो स्टेशन का सिस्टम ही हैक कर लिया शो जीत लिया। और इस दौरान उसने 15 मिनट तक सभी के फोन लाइनों पर कब्जा भी जमाए रखा|

कार का मालिक बनने के बाद केविन पॉलसन पर FBI की नजर गई। फिर उसने FBI पर ही हमला बोल दिया और FBI के पूरे सिस्टम को हैक कर लिया, और बाद में उसने एक सुपरमार्केट सिस्टम को भी हैक कर लिया।

बाद में उसे इस अपराध के लिए जैसे की computer fraud, mail, wire, और money laundering में दोषी पाये जाने पर 51 माह की सजा सुनाई गई।

सजा काटने के बाद केविन ने पत्रकारिता की राह पकड़ी और और इस समय Wired का एक Senior Editor है| और साइबर क्राइम में अमेरिकी पुलिस की मदद भी करती है|

5. गैरी मैकिनॉन

गैरी मैकिनॉन

गैरी मैकिनॉन जिसे इंटरनेट की दुनिया में ‘सोलो’ के नाम से भी जाना जाता है। उसे एलियंस और UFO के बारे में जानने की काफी रूचि थी, ज्यादा जानकारी के लिए उसने सीधे NASA की वेबसाइट को हैक केर access किया और कुछ फाइलें भी delete कर दी| ये दुनिया के top 10 hackers in world में से एक है|

गैरी मैकिनॉन की कहानी –

गैरी मैकिनॉन ने NASA के website को अपने girlfriend की aunt (London) के घर से hack कर किया| साथ ही नासा के 97 कंप्यूटरों को अपने कंट्रोल में कर लिया| और कुछ files को delete करने के बाद उसके वेबसाइट पर एक मेसेज भेजी की आपकी security कितनी ख़राब है|

उसके बाद में मैकिनॉन ने कहा कि वे सिर्फ UFO और सौर ऊर्जा पर नियंत्रण के उपाय ढूंढ रहे थे। पर अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक उसने 300 कंप्यूटरों पर अपना नियंत्रण जमाया और अनगिनत बेहद  महत्वपूर्ण फाइलों को डिलीट भी कर दिया। जिससे अमेरिकी सरकार को 70 लाख डॉलर का नुकसान हुआ।

6. जीनसन जेम्स एंचेता

जीनसन जेम्स एंचेता

जीनसन जेम्स एंचेता जो पढाई से तो 10 वीं फ़ैल है, लेकिन इनकी कारनामों से इसे हैकरों का गुरु माना जाता है। सन 2004 में इसने एक ऐसा कंप्यूटर वायरस बनाया, जो किसी भी कंप्यूटर में जाते ही उसका लॉग-इन, जानकारी जैसे ID-PASSWOED access कर लेता था|

इस वायरस की मदद से जीनसन जेम्स एंचेता ने घर बैठे ही लगभग 5 लाख कंप्यूटरों की डाटा हैक कर दुसरे हैकर तथा advertising companies के साथ शेयर कर उनसे पैसे भी charge करता था|

जीनसन ने कई सारे वेबसाइटें को भी हैक कर उनके मालिकों से पैसा वसूला। जब FBI ने जीनसन को पकड़ने के लिए 2005 में स्टिंग ऑपरेशन किया, और उसके बाद जीनसन  को 5 साल की जेल की सजा हुई, और साथ ही उससे BMW कार भी छीन ली गई।

7. एड्रियन लामो

लामो e1705575843843

एड्रियन लामो का बचपन बहुत ही गरीबी में गुजरा जिसके चलते इसे ‘होमलेस हैकर’ भी कहा जाता है। ये उस समय हाईलाइट हुआ जब इसने बड़ी – बड़ी कंपनिया google, Microsoft, yahoo, और The New York Times को hack कर लिया|

एड्रियन लामो किसी कॉफीशॉप में ही बैठकर पब्लिक इंटरनेट कनेक्शनों का उपयोग कर बड़ी – बड़ी कंपनियों के सुरक्षा बंदोबस्त का धज्जियां उड़ा देता था, और उन्हें सचेत भी करता रहता था। लेकिन किसी भी कंपनी ने एड्रियन लामो को इस काम के लिए कोई मदद नहीं दी।

इसीलिए वे अपराधी माने गये। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया और अमेरिकी कोर्ट ने उसे 65 हजार डॉलर के जुर्माने के साथ में 6 महीने की जेल की सजा हुई|

8. जॉर्ज हॉट्ज

जॉर्ज हॉट्ज

जॉर्ज हॉट्ज एक अच्छी हैकर की निशानी है, जो कभी भी किसी को नुकसान पहुंचाने या इंटरनेट बैंकिंग की डिटेल्स चोरी करने के लिए हैकिंग नहीं की। इसने सिर्फ तकनीकी की कमियों को खोजा और कंपनियों को उसे सुधारने के लिए मौका दिया। खासतौर पर Apple जैसी कंपनी को|

जॉर्ज हॉट्ज ने आईफोन के सभी मॉडलों की कमियों का हल निकाला और उनको अपने ब्लॉग पर पब्लिश कर दिया। फिर इसने ने आईफोन, आईपैड की भी कमियां सार्वजनिक कीं। बाद में Apple ने जॉर्ज हॉट्ज को कोर्ट में घसीटा पर मामले को कोर्ट के बाहर ही सुलझा लिया गया।

9. रॉबर्ट टप्पन मॉरिस

रॉबर्ट टप्पन मॉरिस

Robert Tappan Morris अमेरिका के राष्ट्रीय कंप्यूटर सुरक्षा केंद्र के मुख्य वैज्ञानिक रहे रॉबर्ट मॉरिस का बेटा है। रॉबर्ट टप्पन मॉरिस ने सबसे पहले कंप्यूटर वायरस की खोज की, और साथ ही कंप्यूटर फ्रॉड केस में सजा पाने वाला भी पहला व्यक्ति रहा है|

मॉरिस जब Cornell University में पढ़ाई कर रहे थे उसी के दौरान वायरस की खोज की थी और उसे कंप्यूटर की दुनिया में उतार दिया। इससे काफी कंपनियों को नुकसान हो गया। जिसके कारण रॉबर्ट टप्पन मॉरिस को तीन साल जेल की सजा सुनाई गई।

मोजुदा समय में रॉबर्ट टप्पन मॉरिस एक प्रोफेसर के तौर पर मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में पढ़ाते हैं।

10. ओवेन वॉकर

ओवेन वॉकर

ओवेन वॉकर जिसे कंप्यूटर हैकिंग की दुनिया में ‘AKKIL’ नाम से भी जाना जाता है, वे दुनिया के top10 best hackers में से एक है| इसने 18 साल से भी कम उम्र में हैकरों का अंतरराष्ट्रीय ग्रुप बना लिया लिया था|

ओवेन वॉकर ने एक ऐसा कंप्यूटर वायरस (एक्बॉट वायरस) बनाया जिससे वे 13 लाख कंप्यूटरों को हैक कर लिया, यानि लगभग 2 करोड़ 60 लाख डॉलर का नुकसान किया।

इस वायरस से कंप्यूटर अपने आप क्रैश होते जा रहे थे। जिसके चलते पेंसिलवेनिया विश्वविद्यालय का कंप्यूटर सिस्टम भी तबाह हो गया, और इसकी वजह से FBI ने न्यूजीलैंड सरकार के साथ मिलकर ऑपरेशन किया, उसके बाद ओवेन वॉकर को गिरफ्तार कर लिया गया।

कोर्ट के मुताबिक ओवेन वॉकर ने क्राइम को ध्यान में रखकर ये सब नहीं किया और न ही कोई फायदा उठाया। वो बस मजे के लिए ये सब कर रहा था। और अप्रैल 2008 में अमेरिकी कोर्ट ने उसे अपराधी ठहराए बिना रिहा कर दिया। है। मौजूदा समय में ओवेन वॉकर एक ऑस्ट्रेलियन Telecommunication company की Security division का हेड है|

TOP 10 HACKERS IN WORLD 2021

1. Jonathan James ( जोनाथन जेम्स )

2. Kevin Mitnick ( केविन मिटनिक )

3. Albert Gonzalez ( अल्बर्ट गोंजालेज )

4. Kevin Paulson ( केविन पॉलसन )

5. Gary McKinnon ( गैरी मैकिनॉन )

6. Jeanson James Encheta ( जीनसन जेम्स एंचेता )

7. Adrian Lamo ( एड्रियन लामो )

8. George Hotz ( जॉर्ज हॉट्ज )

9. Robert Tappan Morris ( रॉबर्ट टप्पन मॉरिस )

10. Owen Walker ( ओवेन वॉकर )

जरूर पढिये:

यूट्यूब सब्सक्राइबर्स को कैसे छुपाएं: आसान तरीके और निर्देश

10 मोबाइल पर ब्लॉग कैसे बनाएँ: सरल तरीके और टिप्स

इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल कैसे करें: आसान तरीके और टिप्स

दोस्तों हम आशा करते हैं की हमारा यह लेख TOP 10 HACKERS IN WORLD आपको अच्छी लगी होगी| यदि अच्छा लगा हो तो हमें कमेंट जरुर करे|

top 10 hackers in world दुनिया के 10 सबसे खतरनाक हैकर
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Telegram WhatsApp Email
Previous Articlegoogle amazing website – top 10 google websites in hindi
Next Article बॉलीवुड की 10 खतरनाक हैकिंग फिल्म – Top 10 hacking movies
Avatar
Aamir
  • Website

Hey there! I'm Amir, a passionate blog content writer. With a knack for storytelling and captivating readers, I create engaging articles on diverse topics. I prioritize quality, research, and deadlines, ensuring my work resonates with readers. Let's collaborate and make an impact through words!

Related Post

Top 10 Web Series: The Best Shows to Watch Right Now

March 15, 2025

Top 10 Whey Protein Brands in the World

September 23, 2024

Top 10 Rakhi Gifts for Your Sister: A Complete Guide

May 16, 2024

Most Popular

Elevate Your Fitness Career with a Master Personal Trainer Certification

February 25, 2025

Securing 1 Crore Health Insurance Coverage in Lucknow

February 22, 2025

Why CPR, First Aid, and Bloodborne Pathogens Certification is Essential for Safety

February 5, 2025

AI-Powered Features in Modern Interactive Flat Panels

January 29, 2025
Top Post

Lyapko Universal Roller: Innovation in Therapeutic Body Care

August 20, 2024

Discover Fun Flowers: The Best Flower Delivery in Riga

August 15, 2024

Stylish and Efficient: 4 Reasons to Switch to a Horow Black One Piece Toilet

July 27, 2024
Hot Topic
HEALTH

Can Homeopathy Really Help with Scalp Psoriasis Symptoms – Discover It Here!

By AamirJune 6, 2025

…

Categories
  • All
  • Bussiness
  • CRYPTO
  • EDUCATION
  • ENTERTAINMENT
  • Fashion
  • HEALTH
  • INDIA
  • INTERNET
  • Movie Site
  • NEWS
  • SPORTS
  • TECHNOLOGY
  • TIPS
  • TRAVEL
  • WORLD
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • TERMS AND CONDITIONS
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • SITEMAP
Top10kiduniya.in © 2026 All Right Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.